रायपुर। Raipur Nagar Nigam Election 2025; छ्त्तीसगढ़ नगरीय निकाय चुनाव 2025 में रायपुर नगर निगम क्षेत्र में जमकर चुनावी प्रचार-प्रसार चला। बीजेपी और कांग्रेस नेता एक दूसरे पर जमकर आरोप-प्रत्यारोप लगा रहे हैं। ऐसे में रायपुर नगर निगम के वार्ड क्रमांक 67 की कांग्रेस प्रत्याशी पूर्णिमा उत्तम साहू का धुआंधार जनसंपर्क चला। उनके जनसंपर्क में भारी जन सैलाब उमड़ा। वो सुबह से ही अपने वार्ड में लगातार दौरा कर रही थी। सुबह से ही दौरे पर निकल पड़ती थी। उन्होंने दावा किया कि उन्हें लोगों का अपार जनसमर्थन मिल रहा है।
वार्ड में विकास की गंगा बहायेंगे, 40 से 50 करोड़ का विकास कार्य करायेंगे : उत्तम साहू
नेशनल लुक से खास बातचीत में निर्वतमान पार्षद उत्तम साहू ने कहा कि यदि जनता का उन्हें दोबारा आर्शीवाद मिलता है तो वो वार्ड में विकास की गंगा बहायेंगे। करीब 40 से 50 करोड़ का विकास कार्य करायेंगे। शीतला माता मंदिर का सौंदर्यीकरण, ओपन जिम बनेगा। पाथ वे बनायेंगे। डेढ़ करोड़ रूपये का बजट प्रस्ताव भेजा गया है। वहां सौंदर्यीकरण और खूबसूरत गार्डन बनाया जायेगा। लोगों की मूलभूत सुविधाएं दी जायेगी। पानी पाइप लाइन का विस्तार किया जायेगा। ताकि गर्मी में पेयजल की संकट खत्म हो जायेगी। मूलभूत सुविधायें जैसे- बिजली, पानी, सड़क, नाली, पुल-पुलिया का काम कराये जाएंगे। इस चुनाव में वार्ड के लोगों का पूरा-पूरा साथ मिल रहा है।
लोगों का मिल रहा आपार जनसमर्थन
उन्होंने कहा कि लोग मुझ पर भरोसा जता रहे हैं। ऐसे में लोगों को मूलभूत सुविधाएं उपलब्ध कराने के लिए वे कार्य करेंगे। ताकि लोगों को किसी प्रकार की कोई दिक्कत न हो। कोरोना काल के 2 साल को छोड़ दे दें मैंने 3 साल में 22 करोड़ से 25 करोड़ का विकास कार्य करवाया है। अपने विरोधी बीजेपी पर निशाना साधते हुए कहा कि वो उन्हें चैंलेज देते हैं। खुली बहस को चुनौती देते हैं। सबसे ज्यादा विकास कार्य मेरे वार्ड में हुआ है। राजनीति करना आसान है, काम करके दिखाये तो जानें।

प्रथम बार के पार्षद उत्तम साहू ने कही ये बात
प्रथम बार के पार्षद उत्तम साहू ने कहा कि वो लोगों से लगातार मिले। कोरोना काल में भी हमने लोगों के लिये कार्य किया। राहत सामग्री भी बांटी। लोगों को बेहतर स्वास्थ्य सुविधा देना उनकी पहली प्राथमिकता रहेगी। वार्ड को नंबर वन बनाने के लिये कार्य करेंगे। यदि वार्ड में हमारी जीत होती है तो वार्ड में बिजली, सड़क, पानी, अस्पताल, स्वास्थ्य आदि के लिये कार्य किया जायेगा। तालाबों का सौंदर्यीकरण किया जायेगा। शीतला माता मंदिर का सौंदर्यीकरण किया जायेगा। वार्ड में पुल-पुलिया और नाली का निर्माण कार्य कराया जायेगा। महिलाओं को महतारी वंदन योजना का लाभ दिलाने के लिये उनसे फार्म भरवाया जायेगा।
‘
Feb 10, 2025