रायपुर। Chhattisgarh Nagriya Nikay Chunav 2025: छत्तीसगढ़ में 11 फरवरी यानी मंगलवार को नगरीय निकाय चुनाव के लिये मतदान कराये गये। इस दौरान जनता अपने वोटिंग से नगर निगम, नगर पालिका और नगर पंचायत में क्रमश: मेयर, अध्यक्ष और पार्षदों के भाग्य का फैसला किया। रायपुर रायपुर नगर निगम समेत 10 नगरीय निकायों में मतदान हुआ। सुबह 8 बजे से शाम 5 बजे तक वोटिंग हुई। चप्पे-चप्पे पर पुलिस बल तैनात रही।

रायपुर नगर निगम में के कुल 70 वार्डों में 1 हजार 95 मतदान केन्द्र बनाए गए थे। इसमें कुल मतदाताओं की संख्या 10 लाख 36 हजार 118 है। इसमें पुरुष मतदाताओं की संख्या 5 लाख 18 हजार 954 और महिला मतदाताओं की संख्या 5 लाख 16 हजार 908 है। तृतीय लिंग मतदाताओं की संख्या 256 है। जिले में सभी नगरीय निकायों के 240 वार्ड में कुल 11 लाख 68 हजार 373 मतदाता हैं। जिनमें पुरुष मतदाता 5 लाख 83 हजार 807, महिला मतदाता 5 लाख 84 हजार 307 एवं तृतीय लिंग मतदाता की संख्या 259 हैं। रायपुर नगर निगम में मतदान को सुचारू रुप से कराने के लिए 104 सेक्टर ऑफिसर की नियुक्ति की गई है। जिले में कुल 136 सेक्टर ऑफिसर तैनात किये गये हैं।

जानें कितने बजे से हुआ मतदान
रायपुर नगर निगम सहित दस निकायों में सुबह 8 से शाम 5 बजे तक होगी वोटिंग

रायपुर नगर निगम चुनाव 2025 (फैक्ट फाइल)
रायपुर नगर निगम में कुल मतदान केंद्र – 1095
रायपुर निगम में कुल मतदाता 10 लाख 36 हजार 118
रायपुर नगर निगम में पुरुष मतदाता- 5 लाख 18 हजार 954
रायपुर नगर निगम में महिला मतदाता- 5 लाख 16 हजार 908
रायपुर नगर निगम में तृतीय लिंग- 256
रायपुर जिले में कुल मतदान केन्द्र- 1290
जिले में कुल मतदाता- 11 लाख 68 हजार 373 मतदाता
जिले में पुरुष मतदाता – 5 लाख 83 हजार 807
जिले में महिला मतदाता- 5 लाख 84 हजार 307
जिले में तृतीय लिंग मतदाता- 259
रायपुर नगर निगम में कुल वार्ड- 70
जिले में सभी नगरीय निकायों में 240 वार्ड
रायपुर नगर निगम में मतदान को सुचारू रुप से कराने के लिए 104 सेक्टर ऑफिसर नियुक्त
जिले में कुल 136 सेक्टर ऑफिसर तैनात

मतदान दिवस पर आज सार्वजनिक अवकाश
छत्तीसगढ़ राज्य निर्वाचन आयोग ने 11 फरवरी मंगलवार को नगरीय निकाय निर्वाचन क्षेत्रों में मतदान दिवस पर मतदान के लिए सार्वजनिक अवकाश घोषित किया है। इसे देखते हुए राज्य सरकार ने भी मतदान के दिन सार्वजनिक अवकाश घोषित किया है। इसे लेकर सामान्य प्रशासन विभाग ने आधिकारिक अधिसूचना जारी कर दी है। साथ ही नवा रायपुर अटल नगर में संवेतनिक अवकाश घोषित किया गया है।

छत्तीसगढ़ नगरीय निकाय चुनाव 2025 कार्यक्रम
11 फरवरी को शहरी क्षेत्रों में नगरीय निकाय चुनाव के लिये होंगे मतदान
15 फरवरी को शहरी क्षेत्रों में नगरीय निकाय चुनाव की होगी मतगणना
एक ही चरण में नगरीय निकाय चुनाव
10 नगर निगम, 49 नगर पालिका और 114 नगर पंचायत में होंगे चुनाव
नगरीय निकाय में ईवीएम से होंगे चुनाव
18 तरह के पहचान पत्र मान्य किये गये हैं

पंचायत चुनाव 2025

तीन चरणों में होंगे पंचायत चुनाव
17, 20, 23 फरवरी को होंगे पंचायत चुनाव के वोटिंग
18, 21 और 24 फरवरी को पंचायत चुनाव की मतगणना
जिला पंचायत सदस्यों के 433 पदों के लिये होंगे चुनाव
24 फरवरी तक निकाय चुनाव संपन्न हो जायेंगे।
ग्रामीण क्षेत्रों के पंचायत चुनाव में बैलेट पेपर से होंगे चुनाव

11 फरवरी 2025 को छत्तीसगढ़ में नगरीय निकाय चुनाव

नगर निगम- 10
नगर पालिका- 49
नगर पंचायत – 114
दुर्ग और सुकमा जिले के नगरीय निकायों के रिक्त स्थानों के लिये 5 वार्डों में होगा उप निर्वाचन

दस नगर निगमों में बीजेपी प्रत्याशी

रायपुर नगर निगम – मीनल चौबे (सामान्य महिला सीट)
दुर्ग नगर निगम- अलका बाघमार (ओबीसी महिला सीट)
राजनांदगांव नगर निगम – मधुसूदन यादव (सामान्य मुक्त)
धमतरी नगर निगम – जगदीश रामू रोहरा (सामान्य मुक्त)
जगदलपुर नगर निगम – संजय पांडे (सामान्य मुक्त)
रायगढ़ नगर निगम – जयवर्धन चौहान (अजा मुक्त)
कोरबा नगर निगम – संजू देवी राजपूत (सामान्य महिला सीट)
बिलासपुर नगर निगम – पूजा विधानी ( ओबीसी मुक्त)
अंबिकापुर नगर निगम – मंजूषा भगत (अजजा मुक्त)
चिरमिरी नगर निगम – राम नरेश राय (सामान्य मुक्त)

दस नगर निगमों में कांग्रेस प्रत्याशी

जगदलपुर सामान्य सीट से मलकीत सिंह गेंदू
चिरमिरी सामान्य सीट से विनय जायसवाल
अंबिकापुर नगर निगम से पूर्व मेयर अजय तिर्की, अनुसूचित जनजाति सीट
रायगढ़ से जानकी काटजू (एससी सीट)
कोरबा से उषा तिवारी (सामान्य महिला सीट)
बिलासपुर से प्रमोद नायक ( ओबीसी मुक्त)
धमतरी से विजय गोलछा (सामान्य मुक्त)
दुर्ग से प्रेमलता पोषण साहू (ओबीसी महिला सीट)
राजनांदगांव नगर निगम पर निखिल द्विवेदी (सामान्य मुक्त)

Feb 11, 2025 #CG Panchayat election, #CG Panchayat election 2024, #CG three-tier panchayat elections, #Chhattisgarh Municipality, #Chhattisgarh Nagriya Nikay Chunav, #Chhattisgarh Nagriya Nikay Chunav 2025, #Chhattisgarh Nagriya Nikay election, #Chhattisgarh Panchayat election, #Chhattisgarh Panchayat election 2025, #Chhattisgarh Urban Body Election, #local bodies election, #Panchayat election Reservation, #Raipur  Municipality, #raipur chairman, #raipur Mayor election, #raipur nagar nigam, #raipur nagar nigam Election 2025, #Raipur Nagar Nigam Election 2025: raipur nagar nigam, #raipur news