रायपुर। CG news; छत्तीसगढ़ में वाणिज्य कर (आबकारी) विभाग में बड़े पैंमाने पर तबादला किया गया है। इस संबंध में आदेश जारी किये गये हैं। आबकारी विभाग के 30 अधिकारियों-कर्मचारियों का ट्रांसफर किया गया है। रायपुर, दुर्ग, बिलासपुर, कोरबा, जांजगीर-चांपा, कबीरधाम, बलौदाबाजार, मोहला-मानपुर समेत कई जिलों के आबाकरी अधिकारी बदले गए हैं। दूसरी ओर सहायक आयुक्तों और उपनिरीक्षकों को भी नया दायित्व सौंपा गया है।



