बीजापुर। Bijapur Naxalite News: केंद्रीय रिजर्व पुलिस और तोड़समपारा के बीच सुरक्षा बलों और नक्सलियों के बीच हुई मुठभेड़ में सुरक्षाबलों ने एक नक्सली को मार गिराया है। वहीं घटनास्थल से 315 बोर राइफल, टिफिन बम आदि सामान बरामद किया हैं। मौके पर खून के धब्बे व घसीटने के निशान मिले हैं। इससे और भी नक्सलियों के मारे या घायल होने की बात कही जा रही है।
पुलिस ने बताया कि आज बेदरे थाना क्षेत्र में थाना बेदरे और छसबल नुगुर कैम्प की संयुक्त पार्टी नक्सल विरोधी अभियान व एरिया डॉमिनेशन पर केरपे की ओर निकली हुई थीं। अभियान के दौरान शाम को केरपे व तोड़समपारा के बीच पहले से घात लगाये बैठे नक्सलियों द्वारा जवानों पर अंधाधुंध फायरिंग की गई। जवाब में जवानों ने भी सुरक्षित आड़ लेकर जवाबी कार्यवाही की।
मुठभेड़ खत्म होने के बाद सर्च कार्यवाही के दौरान मुठभेड़ स्थल से एक नक्सली का शव, 315 बोर राइफल, टिफिन बम, पोच, पटाखे आदि बरामद किया गया है। वही मुठभेड़ स्थल पर खून के धब्बे व घसीटने के निशान मिले है। इससे मुठभेड़ में और भी नक्सलियों के मारे जाने व घायल होने की संभावना जताई गई है। मुठभेड़ में मारे गए नक्सली की शिनाख्ती की कार्यवाही की जा रही है। इलाके में सर्च अभियान जारी है।
Apr 21, 2025