गरियाबंद। महाशिवरात्रि के पावन अवसर पर रायपुर सांसद बृजमोहन अग्रवाल गरियाबंद पहुंचे और ग्राम मरोदा स्थित विश्वप्रसिद्ध भूतेश्वरनाथ महादेव धाम में भगवान शिव का विधिवत दर्शन-पूजन कर प्रदेशवासियों की सुख-समृद्धि, शांति एवं खुशहाली की मंगलकामना की।


सांसद अग्रवाल ने कहा कि विश्व के विशालतम प्राकृतिक शिवलिंगों में शुमार भूतेश्वरनाथ धाम आस्था और विश्वास का सशक्त केंद्र है। महाशिवरात्रि पर उमड़ी हजारों श्रद्धालुओं और कांवड़ियों की भीड़ इस बात का प्रमाण है कि यहां सच्चे मन से मांगी गई मनोकामनाएं पूर्ण होती हैं। गरियाबंद प्रवास के दौरान उन्होंने बारूका के समीप स्थित कचना धुर्वा मंदिर में भी पूजा-अर्चना कर आशीर्वाद लिया।


इस अवसर पर पूर्व राजिम विधायक संतोष उपाध्याय, जिला अध्यक्ष अनिल चंद्राकर, पूर्व नगर पालिका अध्यक्ष गफ्फू मेमन, आशीष शर्मा, सुरेंद्र सोन टेके, विकास साहू, धनराज सागर मयाणी, अमित बखरिया सहित बड़ी संख्या में भाजपा कार्यकर्ता एवं समर्थक उपस्थित रहे।
उल्लेखनीय है कि सांसद बृजमोहन अग्रवाल का गरियाबंद क्षेत्र से विशेष आत्मीय संबंध रहा है। वे प्रतिवर्ष महाशिवरात्रि पर यहां पहुंचकर बाबा भूतेश्वरनाथ के दर्शन करते हैं। उनके आगमन से समर्थकों में विशेष उत्साह का वातावरण देखने को मिला।

Feb 15, 2026 #CG government, #CG news, #chhattisgarh, #Chhattisgarh news, #Hindi news in CG, #Hindi news in Chhattisgarh, #Hindi news in Raipur, #raipur news