रापयुर। छत्तीसगढ़ में क्राइम का ग्राफ लगातार बढ़ता जा रहा है। फिर रेप की वारदात सामने आई है। दुर्ग जिले के बाद अब रायपुर में तीन साल की बच्ची का रेप किया गया है।
पड़ोस का रहने वाला किशोर ने ही इस वारदात को अंजाम दिया है। 13 साल के किशोर ने घटना को अंजाम दिया है। परिजनों ने मासूम को अस्पताल में भर्ती कराया है। मामले में आरोपी को हिरासत में लिया गया है। ये घटना मोवा-पंडरी थाना क्षेत्र की है।
बीते दिनों थाना क्षेत्र के चंद्रशेखर नगर इलाके में तीन साल की मासूम से 13 साल के किशोर ने दुष्कर्म किया। पड़ोस में रहने वाले लड़के की गंदी नजर मासूम पड़ी। इसके बाद आरोपी ने इस घृणित कृत्य को अंजाम दिया। घर पहुंचने के बाद बच्ची गुमसुम दिखी। मां के पूछने पर उसने सारी बात बताई इसके बाद परिजन मासूम को अस्पताल लेकर पहुंचे।
सिविल लाइन सीएसपी अजय कुमार ने बताया कि मासूम और आरोपी दोनों पड़ोसी हैं। सोमवार को भी नाबालिग आरोपी मासूम के साथ खेलने गया था। इस बीच उसने बच्ची के साथ दुष्कर्म की घटना को अंजाम दिया है। घटना कि जानकारी मिलने पर पुलिस ने आरोपी नाबालिग को हिरासत में लिया है। पुलिस पूछताछ कर रही है।
Apr 15, 2025