B.Sc. Nursing Entrance Examसांकेतिक तस्वीर

रायपुर। छत्तीसगढ़ में बीएससी नर्सिंग पाठ्यक्रम में प्रवेश के लिए आयोजित होने वाली प्रवेश परीक्षा 2026 का कार्यक्रम जारी कर दिया गया है। छत्तीसगढ़ व्यावसायिक परीक्षा मंडल (व्यापम), नवा रायपुर द्वारा जारी सूचना के अनुसार अभ्यर्थी 27 मार्च 2026 से ऑनलाइन आवेदन कर सकते हैं। आवेदन की अंतिम तिथि 27 अप्रैल 2026 शाम 5 बजे तक निर्धारित की गई है।

आवेदन प्रक्रिया पूरी होने के बाद अभ्यर्थियों को 28 अप्रैल से 30 अप्रैल 2026 तक अपने आवेदन पत्र में त्रुटि सुधार का अवसर भी दिया जाएगा। परीक्षा का आयोजन 11 जून 2026 को सुबह 10 बजे से दोपहर 12:15 बजे तक किया जाएगा।
व्यापम के अनुसार, प्रवेश पत्र 1 जून 2026 से आधिकारिक वेबसाइट पर उपलब्ध कराए जाएंगे। परीक्षा का आयोजन प्रदेश के 33 जिला मुख्यालयों में किया जाएगा, जिससे अधिक से अधिक अभ्यर्थियों को सुविधा मिल सके।

आवेदन के दौरान परीक्षा शुल्क का भुगतान ऑनलाइन माध्यम से करना होगा। राज्य शासन के नियमों के तहत छत्तीसगढ़ के स्थानीय निवासी अभ्यर्थियों को, परीक्षा में शामिल होने पर, उनका शुल्क वापस किया जाएगा। यह राशि उसी बैंक खाते में जमा की जाएगी, जिससे भुगतान किया गया होगा। भ्यर्थियों को सलाह दी गई है कि वे आवेदन करते समय सभी जानकारियां सावधानीपूर्वक भरें और अंतिम तिथि से पहले प्रक्रिया पूरी कर लें, ताकि किसी प्रकार की परेशानी से बचा जा सके।
अपनी प्रतिक्रिया व्यक्त करें

Mar 28, 2026 #B.Sc. Nursing, #B.Sc. Nursing Entrance Exam, #B.Sc. Nursing Entrance Exam 2026, #bsc, #CG Vyapam, #Hindi news in CG, #Hindi news in Chhattisgarh, #raipur news