sex picसांकेतिक तस्वीर

अनूपपुर। मामला मध्य प्रदेश के अनूपपुर जिले के कोतवाली थाने का है। बीते दिनों 17 वर्षीय नाबालिग समेत परिजनों ने शिकायत की थी कि सोशल मीडिया के इंस्टाग्राम पर उसके अश्लील फोटोग्राफ मोबाइल नंबर के साथ वायरल किया गया। जिसमें लिखा कि सेक्स वर्क के लिए इस लड़की से मोबाइल नंबर पर संपर्क करें। जिससे नाबालिग बालिका और उसके परिजनों का जीना मुश्किल हो गया। नाबालिग बालिका की रिपोर्ट पर अनूपपुर के थाना कोतवाली में अज्ञात आरोपी के खिलाफ अपराध की धारा 67,67ए आई.टी. एक्ट पंजीबद्ध किया गया। मामले में पुलिस ने छत्तीसगढ़ से एक युवक को गिरफ्तार किया है।

आरोपी ने नाबालिग का अश्लील फोटो और मैसेज सोशल मीडिया पर वायरल किया था। दोनों का जम्मू कश्मीर में परिचय हुआ था। लड़की ने बातचीत बंद कर दी तो युवक ने अश्लील चैटिंग इंटरनेट पर वायरल कर दी। कोतवाली टीआई अरविंद जैन ने मामले की विवेचना के दौरान इंस्टाग्राम आईडी के यूजर का पता कर उत्तरा कुमार उर्फ उदय केवट (34) पुत्र हीरालाल केवट को छत्तीसगढ़ के जांजगीर चांपा से गिरफ्तार किया। आरोपी छत्तीसगढ़ के जांजगीर चांपा के ग्राम गतवा पोस्ट सिलादेही थाना बिलरा का रहने वाला है। पुलिस ने इंस्टाग्राम में अश्लील फोटो और मैसेज पोस्ट करने के लिए इस्तेमाल किए गए स्मार्टफोन और दो मोबाइल सिम जब्त किया है।

पुलिस ने नागरिकों से अपील की है कि यदि किसी भी बालिका, महिला या व्यक्ति की अश्चील फोटो या मैसेज सोशल मीडिया में पोस्ट कर परेशान किया जाता है तो उसकी शिकायत तत्काल नजदीकी पुलिस थाना में करें। जिससे ऐसे लोगों पर कार्रवाई की जा सके।

Mar 28, 2026 #anuppur news, #anuppur police, #MP crime news, #MP News, #Sex Work