दिल्ली। राजधानी दिल्ली में आज बारिश होने की संभावना है। मौसम विज्ञान विभाग ने बारिश का अनुमान जताया है। न्यूनतम तापमान 19.8 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। यह तापमान मौसम के औसत से 1.7 डिग्री अधिक है। मौसम विज्ञान विभाग ने येलो अलर्ट जारी किया है। विभाग ने रविवार दोपहर और शाम को हल्की बारिश का अनुमान जताया है। इस दौरान दिल्ली में तेज़ हवाएं भी चलने की संभावना है। आज अधिकतम तापमान लगभग 31 डिग्री सेल्सियस तक पहुंचने की उम्मीद है।
Mar 29, 2026
