रायपुर। Raipur Nagar Nigam Election 2025; रायपुर नगर निगम चुनाव में जहां बीजेपी और कांग्रेस ने चुनावी ताकत झौंक दी है। वहीं रायपुर से मेयर के लिये एक प्रत्याशी ऐसी भी है जो साधारण तरीके के चुनाव लड़ रही हैं। अपनी सादगी से जनता को प्रभावित कर रही हैं। हम बात कर रहे हैं रायपुर नगर निगम से निर्दलीय मेयर प्रत्याशी के रूप में चुनाव लड़ रही डॉ. आरती रामेश्वर सोनवानी की। वो पेशे से डॉक्टर हैं, ऐसे में रायपुर में स्वास्थ्य सुविधा देने पर उनका पूरा फोकस है। वो रायपुर के स्मार्ट सिटी बनाना चाहती हैं। उन्होंने अपने घोषणा पत्र में कई लोकलुभावने वादे किये हैं।

नेशनल लुक से खास बातचीत में उन्होंने कहा कि रायपुर शहर में लोगों ने बीजेपी और कांग्रेस दोनों का राज देख लिया है। इसके चलते शहर के लोगों को किसी भी प्रकार की मूलभूत सुविधाएं नहीं दी गई। बिजली, सड़क, पेयजल, आवास आदि का अभाव रहा है। नल-जल योजना का बुरा हाल है। ऐसे में इस चुनाव में शहर के लोगों का पूरा-पूरा साथ मिल रहा है। लोग मुझ पर भरोसा जता रहे हैं। ऐसे में लोगों को मूलभूत सुविधाएं उपलब्ध कराने के लिए वे कार्य करेंगे। ताकि लोगों को किसी प्रकार की कोई दिक्कत न हो।
उन्होंने कहा कि लोगों से लगातार मिल रही है। लोगों को बेहतर स्वास्थ्य सुविधा देना उनकी पहली प्राथमिकता रहेगी। शहर को नंबर वन बनाने के लिये कार्य करेंगी। यदि वो जीतकर मेयर बनती हैं तो वार्ड में बिजली, सड़क, पानी, अस्पताल, स्वास्थ्य आदि के लिये कार्य किया जायेगा। तालाबों का सौंदर्यीकरण किया जायेगा। मंदिरों का सौंदर्यीकरण किया जायेगा। शहर में पुल-पुलिया और नाली का निर्माण कार्य कराया जायेगा। महिलाओं को महतारी वंदन योजना का लाभ दिलाने के लिये उनसे फार्म भरवाया जायेगा।
Feb 8, 2025