रायपुर। छत्तीसगढ़ की राजधानी रायपुर स्थित रामकृष्ण अस्पताल में मंगलवार की देर रात दर्दनाक हादसा देखने को मिला। यहां के सिवरेज टैंक में सफाई करने उतरे तीन लोगों की मौत हो गई।
घटना के बाद मृतक के परिजनों का आक्रोश फूट पड़ा। अस्पताल के गेट पर मृतकों के परिजन और पुलिसकर्मियों के साथ जमकर झूमाझटकी हुई। हंगामा करते हुए परिजन अस्पताल के अंदर घुस गए। इस दौरान परिजन रोते बिलखते रहे।
बताया जाता है कि हॉस्पिटल के सिवरेज टैंक की सफाई के लिए तीन मजदूर मजदूर टैंक के अंदर उतरे थे। इस दौरान टैंक के अंदर जहरीली गैस होने की वजह से एक-एक कर तीनों दूसरों की हालत बिगड़ने से मौके पर ही उनकी मौत हो गई।
घटना के बाद परिजनों ने अस्पताल प्रबंधन पर गंभीर आरोप लगाए हैं। उन्होंने कहा कि बिना किसी सुरक्षा उपकरण के ही मजदूरों को सिवरेज टैंक में सफाई करने के लिए उतारा गया। अस्पताल प्रबंधन ने खर्चा बचाने के लिए नियमों की घोर अनदेखी की। ट्रेंड मजदूरों की बजाय
अनट्रेंड मजदूरों को सफाई करने के लिए उतारा गया। ऐसे में साफ जाहिर है कि यदि नियमों का पालन किया गया होता तो इतना बड़ा हादसा होने से टाला जा सकता था
घटना के बाद लोगों में काफी आक्रोश है। परिजन दोषियों पर सख्त कार्रवाई की मांग कर रहे हैं। पुलिस मामले की जांच कर रही है। अस्पताल में तनाव का माहौल बना हुआ है।
इनकी हुई मौत
गोविंद सेंद्रे
अनमोल मचकन
प्रशांत कुमार, तीनों सिमरन सिटी निवासी
Mar 19, 2026
