सूरजपुर। surajpur rape case : छत्तीसगढ़ के सूरजपुर जिले से एक बड़ी खबर सामने आ रही हैं। यहां महुआ बिनने के लिए गई 8वीं कक्षा की छात्रा का शव नग्न अवस्था में मिला है। जिस हालत में उसका शव बरामद हुआ है उसे देख कर पुलिस गैंगरेप की आशंका जताई जा रही है। वही जानकारी यह भी मिल रही है कि आरोपियों ने इस घिनौनी वारदात के बाद उसका मर्डर कर दिया। इस घटना के बाद ग्रामीणों में भारी आक्रोश देखने को मिल रहा है। पूरा मामला सूरजपुर के रामानुजनगर थाना क्षेत्र का है। पुलिस मामले की जांच में जुट गई है।
शाम तक घर नहीं लौटी तो…
दरअसल रामानुजनगर थाना क्षेत्र के एक गांव में रहने वाली 15 वर्ष की नाबालिग लड़की जो कक्षा आठवीं छात्रा है। बताया जा रहा है कि शुक्रवार की सुबह घर से कुछ ही दूरी पर महुआ बिनने के लिए गई हुई थी। शाम तक जब वो घर नहीं लौटी तो परिजनों ने उसकी खोजबीन शुरू की। देर रात तक भी खोजबीन करने के उपरांत भी परिजनों को उसकी कोई ख़बर नही मिली। वही शनिवार की सुबह ग्रामीणों ने लड़की का शव देखा। परिजनों और पुलिस को इसकी सूचना दी। सूचना उपरांत तत्काल पुलिस भी मौके पर पहुच जांच शुरू कर दी है। लड़की का शव नग्न अवस्था पाया गया है। ‘
धारदार हथियार से हमला
आशंका जताई जा रही है कि उसके साथ गैंगेरेप किया गया होगा। इसके बाद आरोपियों ने उस पर धारदार हथियार से हमला कर मौत के घाट उतार दिया. इतना ही नहीं उसके शव को काफी दूर तक घसीटकर ले गए और जंगल में फेंक दिया। ऐसे में माना जा रहा है कि उसके शव को छिपाने, दफनाने की फिराक में थे। लेकिन इसमें आरोपी कामयाब नहीं हो पाए।
विभिन्न पहलुओं में पुलिस कर रही है जांच
वही पुलिस घटनास्थल में पहुँचते ही क्षेत्र में माहौल बिगड़ने की आशंका व्यक्त करते हुए तत्काल छात्रा के शव को पंचनामा उपरांत पोस्टमार्टम के लिए भेजा गया है। इधर इस घटना के बाद ग्रामीणों और परिजनों में भारी आक्रोश देखा जा रहा है। इस मामले में पुलिस अफसरों का कहना है कि डॉग स्क्वायड की टीम और फॉरेंसिक टीम को बुलाया गया है। प्रथम दृष्टया छात्रा के साथ गैंगरेप के बाद मर्डर की आशंका व्यक्त की जा रही है।