Dhurendhar movieDhurendhar movie

‘धुरंधर’ मूवी। फिल्म ‘धुरंधर’ की सफलता के बाद दूसरा पार्ट ‘धुरंधर द रिवेंज’ भी जबर्दस्त प्रदर्शन कर रही है। इस फिल्म में कास्टिंग की जिम्मेदारी मुकेश छाबड़ा ने संभाली। फिल्म का हर किरदार दर्शकों के मन में रच-बस गया है। पहले पार्ट में अक्षय खन्ना को रहमान डकैत के रोल में खूब पसंद किया गया और इस किरदार ने उनके करियर को नया मोड़ दिया। मगर, हाल ही में मुकेश छाबड़ा ने बताया कि फिल्म को साइन करने को लेकर अक्षय खन्ना शुरुआत में हिचकिचा रहे थे।

फिल्म ‘धुरंधर 2’ को लेकर सिर्फ अक्षय खन्ना ही नहीं, बल्कि अर्जुन रामपाल और संजय दत्त भी सुनिश्चित नहीं थे। हाल ही में मुकेश छाबड़ा ने कहा कि इस फिल्म का हिस्सा बनने को लेकर शुरुआत में अक्षय खन्ना, संजय दत्त और अर्जुन रामपाल तीनों ही सुनिश्चित नहीं थे। कास्टिंग डायरेक्टर मुकेश छाबड़ा ने बताया कि तीनों एक्टर शुरू में ‘धुरंधर’ साइन करने में हिचकिचा रहे थे। उन्होंने माना कि आर. माधवन को छोड़कर, बाकी अभिनेता इस फिल्म से जुड़ने को लेकर अनिश्चित थे।
विज्ञापन

आदित्य धर के निर्देशन में बनी इस फिल्म के लिए अपनी कास्टिंग के तरीके पर बात करते हुए छाबड़ा ने हिंदुस्तान टाइम्स को दिए एक इंटरव्यू में कहा, ‘शुरू में तो अर्जुन रामपाल, संजय दत्त और अक्षय खन्ना भी फिल्म का हिस्सा बनने को लेकर पक्के नहीं थे। सिर्फ आर. माधवन ने हां कहा था। बाकियों को राजी करने में समय लगा। आदित्य और मैं बहुत से लोगों के बारे में सोच रहे थे। सच कहूं तो, पहले हमने कभी नहीं सोचा था कि हम इतने बड़े सितारों को कास्ट करेंगे’।

Mar 27, 2026 #and Akshaye Khanna, #Arjun Rampal, #bollywood, #Bollywood movie, #Dhurendha, #Dhurendhar movie, #Sanjay Dutt