thailend

एक छोटा सा विमान हादसे का शिकार होकर समंदर में गिर गया। यह घटना थाईलैंड की है । इस विमान हादसे में पांच लोगों की मौत हो गई है। हिन जिले में पैराशूट प्रशिक्षण की तैयारी के लिए विमान परीक्षण उड़ान पर था इसी दौरान वह हादसे का शिकार हो गया। तस्वीरों को देखकर लगता है कि विमान ‘वाइकिंग डीएचसी-6 ट्विन ओटर’ नजर आ रहा है।

थाईलैंड में 11 सितंबर 1998 को बड़ा विमान हादसा हुआ था। यह हादसा तब हुआ था जब थाई एयरवे इंटरनेशनल की फ्लाइट 261 दुर्घटनाग्रस्त हो गई थी। यह विमान बैंकॉक से सूरत थानी जा रहा था। विमान में कुल 146 लोग सवार थे, जिनमें से 101 यात्रियों की मौत हो गई। यह दुर्घटना थाईलैंड के सबसे भीषण विमान हादसों में से एक मानी जाती है।

प्राचुआब किरी खान प्रांत के जनसंपर्क विभाग ने बताया कि विमान हुआ हिन हवाई अड्डे के पास दुर्घटनाग्रस्त हुआ। अर्चायोन ने बताया कि विमान में सवार सभी छह लोग पुलिस अधिकारी थे। उन्होंने बताया कि पांच लोगों की दुर्घटनास्थल पर ही मौत हो गई थी। दुर्घटना का कारण अभी पता नहीं चल पाया है। अर्चायोन ने कहा कि अधिकारी विमान के ‘ब्लैक बॉक्स’ से डाटा सहित अन्य साक्ष्य जुटा रहे हैं।