naxal encounternaxal encounter

बीजापुर। Naxalite encounter Bijapur CG : जिले के अंतराज्यीय सीमा के जंगल मे पिछले 72 घण्टों से जारी आरपार के इस नक्सल अभियान में सुरक्षाबलों ने पीएलजीए बटालियन नम्बर 1 की 3 महिला वर्दीधारी नक्सलियों को मार गिराया है। वही महिला नक्सलियों के शव के साथ हथियार व विस्फोटक बरामद किया गया हैं। मारी गई नक्सलियों की पहचान की जा रही हैं।

बताया गया है कि बीजापुर जिला के दक्षिण पश्चिम सीमावर्ती क्षेत्र के अंतरराज्यीय कर्रेगुट्टा-नडपल्ली के घने जंगलों और दुर्गम पहाड़ियों में सुरक्षा बलों और नक्सलियों के बीच पिछले 72 घण्टो से ज्यादा समय से चल रही मुठभेड़ में जवानों ने अब तक तीन महिला वर्दीधारी नक्सलियों को मार गिराया है। बताया जा रहा है कि अब तक का यह सबसे बड़ा ऑपरेशन लांच किया गया है।

यह मुठभेड़ लगातार तीसरे दिन भी जारी है। मुठभेड़ में महिला नक्सलियों के शव के साथ हथियार व विस्फोटक बरामद किया गया हैं। पुलिस का कहना है कि इस मुठभेड़ में और भी नक्सलियों के मारे जाने व घायल होने की सम्भवना हैं।

सूत्रों से मिली जानकारी के अनुसार, इस पूरे क्षेत्र में कुख्यात नक्सली हिडमा और देवा की मौजूदगी की आशंका है। हिडमा, जो कई वर्षों से सुरक्षा बलों के लिए सिरदर्द बना हुआ है, इस अभियान का मुख्य टारगेट है। उसकी रणनीति और नेटवर्क को ध्वस्त करना ही ऑपरेशन का उद्देश्य है।