Raipur Nagar Nigam Election 2025: रायपुर के वार्ड नंबर 68 की कांग्रेस प्रत्याशी डॉ. सुभाषिनी देवांगन को मिल रहा भारी जनसमर्थन, कहा- वार्ड में बहायेंगी विकास की गंगा, मिलेंगी स्वास्थ्य सुविधायें

Chhattisgarh Nagriya Nikay Chunav 2025:Chhattisgarh Nagriya Nikay Chunav 2025:

रायपुर। Raipur Nagar Nigam Election 2025; नगरीय निकाय चुनाव 2025 में रायपुर नगर निगम क्षेत्र में जमकर चुनावी प्रचार-प्रसार चल रहा है। ऐसे में रायपुर नगर निगम के वार्ड क्रमांक 68 की कांग्रेस प्रत्याशी डॉ. सुभाषिनी देवांगन अपने वार्ड में लगातार दौरा कर रही है। सुबह से ही दौरे पर निकल पड़ती हैं। उन्होंने दावा किया कि उन्हें लोगों का अपार जनसमर्थन मिल रहा है।

नेशनल लुक से खास बातचीत में उन्होंने कहा कि 15 साल से वार्ड में बीजेपी का कब्जा रहा है। इसके चलते वार्ड में लोगों को किसी भी प्रकार की मूलभूत सुविधाएं नहीं दी गई। बिजली, सड़क, पेयजल, आवास आदि का अभाव रहा है। नल-जल का बुरा हाल है। ऐसे में इस चुनाव में वार्ड के लोगों का पूरा-पूरा साथ मिल रहा है। लोग मुझ पर भरोसा जता रहे हैं। ऐसे में लोगों को मूलभूत सुविधाएं उपलब्ध कराने के लिए वे कार्य करेंगे। ताकि लोगों को किसी प्रकार की कोई दिक्कत न हो।

उन्होंने कहा कि वो डॉक्टर हैं। ऐसे में लोगों को स्वास्थ्य सुविधा देना उनकी पहली प्राथमिकता रहेगी। वार्ड को नंबर वन बनाने के लिये कार्य करेंगी। यदि वार्ड में हमारी जीत होती है तो वार्ड में बिजली, सड़क, पानी, अस्पताल, स्वास्थ्य आदि के लिये कार्य किया जायेगा। तालाबों का सौंदर्यीकरण किया जायेगा। वार्ड में पुल-पुलिया और नाली का निर्माण कार्य कराया जायेगा। महिलाओं को महतारी वंदन योजना का लाभ दिलाने के लिये उनसे फार्म भरवाया जायेगा।