बीजापुर। CG Naxalite Encounter: छत्तीसगढ़ में नक्सलियों के खिलाफ फोर्स लगातार कार्रवाई कर रही है। लगातार सर्च ऑपरेशन चल रहा है। इसी क्रम में आज सोमवार 31 मार्च को दंतेवाड़ा बीजापुर सीमा पर पुलिस नक्सली मुठभेड़ हुई है। इसमें एक महिला नक्सली को जवानों ने मार गिराया है। दंतेवाड़ा एसपी गौरव रॉय ने मामले की पुष्टी की है।
महिला नक्सली के शव के साथ इंसास राइफल भी बरामद किया गया है। फिलहाल इलाके में फोर्स का सर्चिंग अभियान जारी है। केंद्रीय गृहमंत्री अमित शाह के छत्तीसगढ़ प्रवास से पहले नक्सली लगातार कार्रवाई करने से बौखलाये हुए हैं। केंद्रीय गृहमंत्री अमित शाह के दंतेवाड़ा दौरे से पहले नक्सलियों के खिलाफ अभियान तेज कर दिया गया है।
मिली जानकारी के मुताबिक, जिला दंतेवाड़ा और बीजापुर के सरहदी क्षेत्रान्तर्गत माओवादी विरोधी अभियान पर सुरक्षा बल की टीम निकली थी। अभियान के दौरान आज सुबह नौ बजे से माओवादियों और सुरक्षाबलों के बीच लगातार फायरिंग जारी है। मुठभेड़ स्थल से अब तक एक इंसास राइफल हथियार सहित एक महिला नक्सली का शव, गोला बारूद के साथ अन्य दैनिक उपयोग की वस्तुएं बरामद हुई हैं। फिलहाल, घटना स्थल पर सर्चिंग जारी है।
Mar 31, 2025