durg rape caseदुर्ग में छह साल की बच्ची के साथ दरिंदगी: संगे चाचा ने बनाया हवस का शिकार

दुर्ग। chhattisgarh crime News: मोहन नगर थाना क्षेत्र में 6 साल की बच्ची के साथ दरंदिंगी और मौत के मामले में पुलिस ने SIT का गठन कर दिया है। तो वहीं कांग्रे ने भी पीड़ित परिवार को न्याय दिलाने के लिए पांच सदस्यीय महिला विधायकों की जांच समिति का गठन कर दिया है। जिसके बाद आज कांग्रेस की जांच समिति के सदस्य आज बच्ची के परिवार वालों के साथ मुलाकात किया। और उन्हें न्याय दिलाए जाने का भरोसा जताया है।

नवरात्रि के अंतिम दिन कन्या भोज ने शामिल होने पहुंची दुर्ग की 6 साल की बच्ची के साथ दुष्कर्म और उसकी हत्या के मामले में अब प्रदेश की राजनीति भी गर्म दिखाई दे रही है।कांग्रेस की तरफ़ से इस मामले में महिला विधायको की एक जांच समिति बनाई गई है।जांच सदस्य टीम आज पीड़ित परिवार से मुलाकात किया। बच्ची की मां के साथ बातचीत की।और उन्हें न्याय दिलाने का भरोसा जताया।

इस मुलाकात के दौरान बच्ची की मां ने उनके सामने पुलिस की कार्यवाही को झूठा और गलत कार्यवाही होना बताया है।दरअसल पुलिस ने इस घटना के बाद खुलासा करते हुऐ मामले में उसके सगे चाचा सोमेश यादव को दोषी बताते हुए गिरफ्तार कर लिया था।लेकिन बच्ची की मां का कहना है कि उनके बच्ची का साथ दुष्कर्म करने वाला आरोपी उसका देवर नही बल्कि वह शख्स है।जिसकी कार में उसकी बच्ची का शव मिला था। घटना की रात पुलिस वाले उनके घर में आकर उल्टे उनके परिवार वालो के साथ मारपीट की थी।इस मामले में उसके देवर यानी की जिसे पुलिस ने आरोपी बनाया है,वह निर्दोष है।उसे झूठे केस में फसाया जा रहा है।