रायपुर। केन्द्रीय रक्षामंत्री राजनाथ सिंह के मुख्यमंत्री निवास रायपुर पहुंचने पर मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय एवं उनकी धर्मपत्नी कौशल्या साय ने आत्मीय स्वागत किया। मुख्यमंत्री साय ने रक्षामंत्री को शाल एवं प्रतीक चिन्ह भेंटकर उनका अभिनन्दन किया। इस अवसर पर विधानसभा अध्यक्ष डॉ. रमन सिंह, सांसद सुनील सोनी, उप मुख्यमंत्री विजय शर्मा, अरुण साव, विधायक किरण सिंह देव, विधायक अजय चंद्राकर, विधायक राजेश मूणत, प्रियंवदा सिंह जूदेव, रोहित चाहर एवं जनप्रतिनिधिगण उपस्थित रहे।
बृजमोहन अग्रवाल की माता को दी पुष्पांजलि
इसके बाद केन्द्रीय रक्षामंत्री और मुख्यमंत्री साय रायपुर के अग्रसेन धाम पहुंचकर स्कूल शिक्षा मंत्री बृजमोहन अग्रवाल की माता के शांति मिलन कार्यक्रम में शामिल हुए। उन्होंने अग्रवाल की माता पिस्ता देवी अग्रवाल की तस्वीर पर पुष्पांजलि अर्पित कर श्रद्धांजलि दी और दिवगंत आत्मा की शांति के लिए प्रार्थना की। केन्द्रीय रक्षा मंत्री और मुख्यमंत्री ने अग्रवाल के परिजनों से मिलकर उन्हें सांत्वना दीं। उप मुख्यमंत्री अरुण साव, स्वास्थ्य मंत्री श्याम बिहारी जायसवाल और विधायक किरणसिंह देव भी इस दौरान मौजूद थे। बता दें कि 27 फरवरी को स्कूल शिक्षा, उच्च शिक्षा और संस्कृति मंत्री बृजमोहन अग्रवाल की माता पिस्ता देवी अग्रवाल का निधन हो गया था।
Mar 9, 2024