अंबिकापुर से रायपुर पहुंचे रत्नाकर पाठक ने बताया किमैं सरगुजा से आया हूं। मेरा बिजली बिल का समाधान हो गया। मुझे बुलाया गया था तो सीएम का पेंटिंग बनाकर लाया था जो सीएम साय को काफी पसंद आया। मुख्यमंत्री बिजली बिल राहत योजना से उन्हें काफी लाभ मिला है। इसके लिए सीएम विष्णु देव साय को धन्यवाद दिया। मेरा बिजली बिल शून्य हो गया है। अब मैं बिजली बेचता भी हूं।
मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने योजना का लाभ लेने वाले उपभोक्ताओं को प्रमाण पत्र प्रदान किया और अधिक से अधिक लोगों से योजना का लाभ लेने की अपील की। साथ ही मुख्यमंत्री श्री विष्णु देव साय ने प्रधानमंत्री सूर्यघर मुफ्त बिजली योजना के अंतर्गत 2 हजार 931 हितग्राहियों को 8 करोड़ 79 लाख रुपए की सब्सिडी भी अंतरित की।

