Iran-Israel Warइस्राइल ने ईरान के परमाणु ठिकानों पर बरसाये बम

इरान। Iran-Israel War: इस्राइल ने ईरान के परमाणु ठिकानों पर बरसाये बम, बैलिस्टिक मिसाइल और हथियार निर्माण से जुड़े ठिकानों पर किये हमले ईरान और इस्राइल के बीच जारी संघर्ष शुक्रवार को और तेज हो गया। ईरान के सरकारी मीडिया ने शुक्रवार को बताया की कि देश के परमाणु ठिकानों पर हमले किए गए। रिपोर्ट के मुताबिक, एक बड़े पानी के संयंत्र और येलोकैक उत्पादन संयंत्र को निशाना बनाया गया।

ईरान के परमाणु ऊर्जा संगठन ने बताया कि अराक के शाहिद खोंदाब में स्थित एक बड़े पानी के संयंत्र और यज्द प्रांत के अर्दकान येलोकैक प्लांट पर हमला हुआ। हालांकि इसमें कोई हताहत नहीं हुआ और रेडिएशन का खतरा भी नहीं है। यह घटनाक्रम ऐसे समय सामने आया है, जब इस्राइल ने तेहरान के खिलाफ अपने अभियान को और तेज और व्यापक करने की चेतावनी दी थी।

इस्राइल की सेना ने कहा कि उसने तेहरान के अंदर बैलिस्टिक मिसाइल और हथियार निर्माण से जुड़े ठिकानों पर हमले किए। इसके साथ ही पश्चिमी ईरान में मिसाइल लॉन्चर और स्टोरेज साइट्स को भी निशाना बनाया।

ईरान संघर्ष का दायरा खाड़ी देशों तक फैल चुका है। सऊदी अरब ने बताया कि उसने राजधानी रियाद की ओर बढ़ रहे मिसाइल और ड्रोन को मार गिराया। कुवैत के बंदरगाहों को भी हमलों में नुकसान पहुंचा है। इस बीच लेबनान की राजधानी बेरूत में भी हमले हुए, जिनमें दो लोगों की मौत हो गई।

Mar 27, 2026 #Iran, #Iran-Israel War, #Israel, #nuclear sites

Related News