Iran war

पश्चिम एशिया क्षेत्र जारी युद्ध भयानक रूप लेता जा रहा है। कुवैत में ईरानी हमले में कुवैती सेना के दस जवान घायल हो गए हैं। रक्षा मंत्रालय के प्रवक्ता के जारी बयान में बताया कि घायलों का चिकित्सा इलाज किया जा रहा है। घटनास्थल पर भी क्षति हुई है। पिछले 24 घंटों में कुवैती हवाई क्षेत्र में 14 बैलिस्टिक मिसाइलें और 12 ड्रोन देखे गए। कुवैत पर हुए मिसाइल हमले में दस सैनिक घायल हो गए।

प्रधानमंत्री कार्यालय के बयान के मुताबिक, सौहार्दपूर्ण बातचीत के दौरान प्रधानमंत्री शरीफ ने सऊदी अरब के साथ पाकिस्तान की अटूट एकजुटता की पुष्टि की। शरीफ ने खासतौर से वर्तमान क्षेत्रीय संकट के दौरान रियाद द्वारा दिखाए गए संयम की तारीफ की। इस बैठक में उप प्रधानमंत्री और विदेश मंत्री इशाक डार, राष्ट्रीय सुरक्षा सलाहकार लेफ्टिनेंट जनरल मुहम्मद आसिम मलिक भी शामिल रहे।

अमेरिका-इस्राइल के साथ ईरान के युद्ध को लेकर पाकिस्तान की राजधानी इस्लामाबाद में उच्च स्तरीय कूटनीति तेज हो गई। रविवार को वार्ता के लिए सऊदी अरब के विदेश मंत्री प्रिंस फैसल बिन फरहान अल सऊद ने पाकिस्तान के प्रधानमंत्री शहबाज शरीफ से मुलाकात की। यह दौरा तुर्किये और मिस्र के विदेश मंत्रियों सहित एक शिखर सम्मेलन का हिस्सा है, जिसका उद्देश्य पश्चिम एशिया में बढ़ते संघर्ष को कम करना है।

Mar 29, 2026 #Iranian, #Kuwait, #Soldiers Injured, #West Asia, #West Asia Conflict, #West Asia Conflict Live, #West Asia War

Related News