CM Yogi AdityanathCM Yogi Adityanath

लखनऊ। Lucknow News: उत्तर प्रदेश के सीएम योगी आदित्यनाथ ने अंधविश्वास को लेकर बड़ा बयान दिया है। उन्होंने कहा कि मैं आस्था में विश्वास करता हूं। सबकी आस्था का सम्मान करता हूं पर अंधविश्वास को नहीं मानता। लोग मेरे कपड़े को देखकर मुझे अंधविश्वासी मानते होंगे। मुझे बोला गया था कि नोएडा नहीं जाना है फिर मैंने कहा कि नोएडा क्या यूपी से बाहर है? बताया गया कि यह मान्यता है कि वहां जाएंगे तो सीएम की कुर्सी चली जायेगी

मैंने कहा कि मैं नोएडा जरूर जाऊंगा। मुख्यमंत्री रहते हुए जो नोएडा नहीं गए, अपनी विभाजनकारी राजनीति के लिए आज वहां पहुंच गए। सीएम ने ये बातें रविवार को लोकभवन में डॉ. राम मनोहर लोहिया आयुर्विज्ञान संस्थान में चयनित 665 नर्सिंग अधिकारियों को नियुक्ति पत्र वितरण समारोह में कहीं।

सीएम ने कहा कि भर्ती प्रक्रिया को पारदर्शी तरीके से संपन्न कराने के लिए हर स्टेज पर शासन द्वारा निगरानी की जाती है। हमारी तीसरी आंख भर्ती प्रक्रिया में सेंध लगाने वालों पर नजर रखती है। ऐसे लोगों को हम कैसा इलाज करते है, यह किसी से छिपा नहीं है। जेवर को वर्ष 2017 के पहले क्राइम कैपिटल के रूप में जाना जाता था। शाम 5 बजे के बाद गतिविधियां शून्य हो जाती थीं। सुबह 10 बजे के पहले तक कर्फ्यू जैसा माहौल रहता था।

उन्होंने कहा कि पिछले 9 वर्ष में हम लोगों ने 9 लाख युवाओं को सरकारी नौकरी दी। एक भी नौकरी की पारदर्शिता व चयन प्रक्रिया पर विरोध का एक भी प्रश्न नहीं उठा सकता है। ये नियुक्ति की प्रक्रिया जो सफलता पूर्वक सफल हो रही है। मेरिट के आधार पर आरक्षण के नियमों का पालन करते हुए जिन नौजवानों का चयन हो रहा है परिणाम क्या है, एक नियुक्ति की प्रक्रिया पारदर्शी, सुचिता पूर्वक होने से न्यायालय का हस्तक्षेप नहीं है।