रायपुर। रायपुर के सालेम इंग्लिश स्कूल में धर्मांतरण को लेकर जमकर सियासत हो रही है। इस संबंध में डायोसिस ऑफ छत्तीसगढ़ सचिवनितिन लॉरेंस का बड़ा बयान सामने आया है। उन्होंने नेशनल लुक से खास बातचीत में कहा कि बच्चों के भविष्य के साथ हर हाल में खिलवाड़ नहीं होने देंगे। इस विद्या के मंदिर को राजनीति का अखाड़ा नहीं बनने देंगे।

उन्होंने कहा कि पढ़ाई ना कर राजनीति करने वाले ऐसे शिक्षकों को लेकर एक जांच कमेटी भी गठित कई गई है। उन्हें कई बार नोटिस भी दिया जा चुका है। लेकिन वह पुलिस की आड़ लेकर धरना प्रदर्शन कर रहे हैं। पूर्व में पैसे को लेकर जो अनियमितता बरती गई है। उस पर से जांच से ध्यान भटकाने के लिए प्रदर्शन किया जा रहा है। स्कूल में सभी धर्म के बच्चे और शिक्षक हैं। इस पर सभी शिक्षकों के हस्ताक्षर भी हैं। सभी धर्म का सम्मान किया जाता है। किसी भी धर्म के खिलाफ कार्य नहीं किया जाता है। आखिर 40 साल से किसी ने आवाज क्यों नहीं उठाया? कुल मिलाकर एक विचारधारा को दबाने के लिए इस तरह के प्रदर्शन किये जा रहे हैं। हम संस्था में बेहतर कार्य करना चाह रहे हैं। इस कार्य में बाधा पहुंचाने के लिए कौड़ियों की तरह कार्य कर रहे हैं। पढ़ाई की जगह नेतागिरी कर रहे हैं। धरना प्रदर्शन कर रहे हैं, तो एक नहीं दस धरना प्रदर्शन करें पर बच्चों के भविष्य के साथ खिलवाड़ नहीं किया करने देंगे। अरुण पन्नालाल के बहकावे में आकर कुछ बजरंग दल के लोग यह कार्य कर रहे हैं पर छात्रों के हित के साथ खिलवाड़ नहीं होने देंगे।

लॉरेंस ने कहा कि बच्चों के शिक्षा और उनके भविष्य को लेकर किसी भी प्रकार की लापरवाही नहीं बरती जाएगी। यदि ऐसा कुछ हुआ, तो मैनेजमेंट अपने स्तर पर कार्रवाई करेगा । पिछले एक साल से उन्हें कहा जा रहा था कि आप ड्यूटी ज्वाइन करो। पढ़ाई का वातावरण बनाएं, उसे खराब ना करें। बच्चों के करियर के साथ खिलवाड़ न करें पर वह इन बातों को मानने से बाज नहीं आ रहे हैं। नए सत्र में यदि इस तरह से लापरवाही बरती जाएगी, तो बच्चों की पढ़ाई कैसे हो पाएगी। पढ़ाई के दौरान आंदोलन करेंगे, तो कैसे पढ़ाई होगी? रही बात धर्मांतरण की तो संस्थान में धर्मांतरण जैसी कोई बात नहीं है । यदि उन्हें टर्मिनेट को लेकर कोई दिक्कत है, तो वह कोर्ट की शरण ले सकते हैं। पुलिस को निशाना बनाया जा रहा है। मामले में जो भी तथ्य होंगे, पुलिस उस पर कार्रवाई करेगी। पुलिस ने दोनों पक्षों पर कार्रवाई की है। रही बात जमानत की तो उसे लेना हमारा अधिकार है। यह बात समझ से परे है कि बजरंग दल इस मामले में क्यों प्रदर्शन कर रहा है? बजरंग दल को यह भी समझना चाहिए कि जो शिक्षक आरोपी हैं, जिन पर कार्रवाई हुई है, वह पहले पढ़ाने क्यों नहीं आ रहे थे? आखिर बच्चों के भविष्य के साथ कब तक खिलवाड़ किया जाएगा?

May 27, 2026 #Conversion, #Conversion in Raipur, #Nitin Lawrence, #Salem School Chhattisgarh, #Salem School Conversion, #Salem School Raipur CG, #Salem School Raipur Conversion case; Nitin