CAF LINE Raipurसीएएफ तीसरी बटालियन में बड़ी संख्या में लोगों ने किया रक्तदान

दुर्ग। Durg news: विश्व रक्तदान दिवस के अवसर पर 13 जून 2026 को छत्तीसगढ़ सशस्त्र बल तीसरी बटालियन अमलेश्वर में रक्तदान एवं निःशुल्क नेत्र जांच शिविर का आयोजन किया गया। सुबह दस बजे से शाम पांच बजे तक विशाल रक्तदान एवं निःशुल्क नेत्र जांच शिविर का आयोजन किया गया। शिविर में बटालियन के अधिकारियों एवं कर्मचारियों ने उत्साहपूर्वक रक्तदान किया। वहीं नेत्र जांच का भी लाभ उठाया।

इस अवसर पर स्वैच्छिक रक्तदान के महत्व पर प्रकाश डालते हुए अधिक से अधिक लोगों को रक्तदान के लिये प्रेरित किया गया। साथ ही नेत्र स्वास्थ्य के प्रति जागरुक रहने और नियमित नेत्र परीक्षण कराने का संदेश भी दिया गया। कार्यक्रम का संचालन बिलासा ब्लड सेंटर एवं गणेश विनायक आई हॉस्पिटल ने किया।

शिविर का उद्देश्य
इस शिविर का उद्देश्य स्वैच्छिक रक्तदान के प्रति जागरुकता बढ़ाना और अधिकारियों-कर्मचारियों एवं उनके परिजनों को स्वास्थ्य संबंधी सुविधाएं उपलब्ध कराना रहा। रक्तदान शिविर का संचालन बिलासा ब्लड सेंटर की टीम ने किया गया, जिसमें विनोद वर्मा, अंशुल, त्रिलोक, सूरज, महादेव एवं टुमन साहू की महत्वपूर्ण भूमिका रही। वहीं गणेश विनायक आई हॉस्पिटल की टीम ने निःशुल्क नेत्र परीक्षण एवं परामर्श प्रदान किया गया, जिसमें अनिकेत पांडे, मोनिस पटेल, नीरज सिंह, सचिन साहू एवं बेरीलाल साहू शामिल रहे।

इन्होंने किया रक्तदान
रक्तदान करने वालों में बटालियन के सहायक सेनानी विजय कुमार तिर्की, सहायक सेनानी मिलमन मिंज, कंपनी कमांडर रमेशचन्द्र डगोरिया, प्लाटून कमांडर दिनेश सिंह, प्लाटून कमांडर नीरज पारा, प्लाटून कमांडर मनप्रसाद, प्लाटून कमांडर नारायण चन्द्राकर, प्लाटून कमांडर छबिलाल साहू प्रमुख रूप से शामिल रहे।