जगदलपुर। Jagdalpur Crime News: दंतेवाड़ा जिले के बचेली में बीती रात एक युवक के द्वारा नाबालिक के साथ छेड़छाड़ करने लगा, जिसके बाद बच्ची ने घटना की जानकारी अपने परिजनों को दिया। जहाँ मामले को देखते हुए पुलिस ने आरोपी को 6 घंटे के भीतर ही गिरफ्तार कर जेल भेज दिया।
मामले कि जानकारी देते हुए बचेली पुलिस ने बताया कि 18 अप्रैल को प्रार्थिया ने थाना आकर एक लिखित आवेदन देते हुए बताया कि 17 अप्रैल की रात्रि करीबन 8.30 बजे नाबालिग लड़की अपने सहेलियों के साथ खेल रही थी। उसी समय आरोपी अमरनाथ मोहल्ले में आकर बालिका के साथ छेड़खानी करते हुये अनाचार करने की कोशिश कर रहा था, प्रार्थिया के रिपोर्ट पर मामला दर्ज कर आरोपी को गिरफ्तार गिरफ्तार कर न्यायिक रिमांड पर जेल भेज दिया गया है।

