MAHANADI BHAWAN RAIPURमहानदी भवन, मंत्रालय, रायपुर

रायपुर। CG Transfer News: छत्तीसगढ़ राज्य प्रशासनिक सेवा के छह अधिकारियों तबादला किया गया है। यह आदेश छत्तीसगढ़ सामान्य प्रशासन विभाग के अवर सचिव ने जारी कर दिया है।

आदेश के अनुसार, विनायक शर्मा महाप्रबंधक छत्तीसगढ़ संवाद को अपर कलेक्टर मनेन्द्रगढ़-चिरमिरी-भरतपुर, ममता यादव को संयुक्त कलेक्टर, जांजगीर-चांपा से संयुक्त कलेक्टर, बिलासपुर, माधुरी सोम ठाकुर को उपायुक्त संभागीय कार्यालय बस्तर से संयुक्त कलेक्टर कोरबा, सुश्री स्निग्धा तिवारी संयुक्त कलेक्टर सारंगढ़-बिलाईगढ़ से संयुक्त कलेक्टर जांजगीर-चांपा, श्री अशोक कुमार मार्बल डिप्टी कलेक्टर कांकेर को डिप्टी कलेक्टर सारंगढ़-बिलाईगढ़ एवं सुश्री गीता रायस्त डिप्टी कलेक्टर कबीरधाम को उपायुक्त संभागीय कार्यालय बस्तर संभाग जगदलपुर में नवीन पदस्थापना की गई है।

यहां देखें आदेश की कॉपी