prabal pratap singhछत्तीसगढ़ बीजेपी उपाध्यक्ष प्रबल प्रताप सिंह जूदेव प्रतिष्ठित 'हिंदू केसरी पुरस्कार' से सम्मानित

CG News: रायपुर। नई दिल्ली स्थित कांस्टीट्यूशन क्लब ऑफ इंडिया में स्वतंत्रता संग्राम सेनानी और प्रखर राष्ट्रवाद के प्रतीक वीर सावरकर की जयंती पर आयोजित गरिमामयी समारोह में माय होम इंडिया संगठन के समाजसेवा, सनातन संस्कृति संरक्षण एवं सामाजिक समरसता के क्षेत्र में उल्लेखनीय योगदान के लिये छत्तीसगढ़ बीजेपी उपाध्यक्ष और अखिल भारतीय घर वापसी प्रमुख प्रबल प्रताप सिंह जूदेव को ‘हिंदू केसरी, सुरक्षा एवं समरसता पुरस्कार’ से सम्मानित किया गया।

इस अवसर पर केंद्रीय राज्य मंत्री डॉ. राज भूषण चौधरी, प्रखर राष्ट्रवादी संत पूज्य स्वामी जितेंद्रानंद सरस्वती, महाराष्ट्र सरकार के मंत्री जयकुमार रावल, पूर्व केंद्रीय मंत्री एवं वरिष्ठ राजनेता सत्यनारायण जटिया और माय होम इंडिया के संस्थापक सुनील देवधर आदि उपस्थित रहे।

इस अवसर पर प्रबल प्रताप सिंह जूदेव ने कहा कि यह सम्मान उनके लिए अत्यंत सौभाग्य एवं प्रेरणा का विषय है। उन्होंने कहा कि पिताजी स्वर्गीय कुमार दिलीप सिंह जूदेव ने अपना सम्पूर्ण जीवन सनातन संस्कृति, राष्ट्रसेवा एवं सामाजिक समरसता के लिए समर्पित किया। उन्हीं के आदर्शों एवं आशीर्वाद से वे निरंतर इस अभियान को आगे बढ़ाने का प्रयास कर रहे हैं।

उन्होंने कहा कि यह सम्मान उन्हें नवीन ऊर्जा एवं निरंतर समाजहित और राष्ट्रहित में कार्य करने की प्रेरणा प्रदान करता है। सनातन संस्कृति की रक्षा, सेवा, सुरक्षा एवं समरसता का यह अभियान भविष्य में भी पूरी निष्ठा एवं समर्पण के साथ निरंतर चलता रहेगा।

बता दें कि स्वर्गीय दिलीप सिंह जूदेव के प्रारंभ किए गए ऐतिहासिक “घर वापसी अभियान” को प्रबल प्रताप सिंह जूदेव निरंतर आगे बढ़ा रहे हैं। अब तक हजारों धर्मांतरित हिंदू भाइयों की वैदिक मंत्रोच्चारण एवं विधिविधान से घर वापसी कराकर उन्हें पुनः सनातन संस्कृति से जोड़ने का कार्य किया जा चुका है।

May 30, 2026 #CG news, #CG News: Chhattisgarh BJP Vice President Prabal Pratap Singh Judev Honored with, #Chhattisgarh BJP Vice President, #dilip Singh Judev, #Hindu Kesari Award, #Prabal Pratap Singh Judev