दुर्ग। DRUG Crime News: होने वाली दुल्हनिया ने दूल्हे को रास्ते से हटाने के लिये प्रेमी के साथ मिलकर बनाया खौफनाक, सुनकर दहल जाएंगे आपभिलाई के जामुल थाना क्षेत्र में एक महीने पहले हुए अपहरण के मामले में पुलिस को बड़ी सफलता मिली है। अपहरण की इस साजिश को अंजाम देने वाले एक युवती समेत तीन आरोपियों को पुलिस ने नागपुर से गिरफ्तार किया गया है।
जामुल थाना प्रभारी कपिल देव पांडेय ने बताया कि प्रार्थी ने थाना पंहुचकर थाने में रिपोर्ट दर्ज कराया कि बोगदा पुलिया के पास उसका दोस्त टोकेश साहू का कार सवार कुछ युवकों ने आए और उसके साथ मारपीट करते हुए जबरदस्ती कार में बैठकर अपहरण कर बेमेतरा की ओर ले गए। जहां से मौका पाकर टोकेश साहू वहां से भाग गया। जिसके बाद टोकेश साहू इसकी जानकारी थाना पहुंचकर पुलिस को बताया कि उसकी होने वाली मंगेतर और उसके प्रेमी के साथ मिलकर उसका अपहरण कर मारपीट को वारदात को अंजाम दिया है।
पुलिस ने टोकेश साहू के बताए हुलिया के आधार पर दुर्गेश साहू को नागपुर(महाराष्ट्र) से घेराबंदी कर गिरफ्तार किया गया। दुर्गेश साहू ने पुछताछ में पुलिस को बताया कि वह हेमा कुमारी साहू से प्रेम करता है। और हेमा की शादी टोकेश साहू के साथ तय हुआ था लेकिन हेमा उसे शादी नही कर चाहती थी। उसके बाद हेमा ने दुर्गेश साहू को टोकेश का अपहरण कर मारपीट करने की योजना बनाई। हेमा ने टोकेश की पूरी जानकारी दुर्गेश साहू को दी। दुर्गेश साहू नागपुर से अपने दोस्त अमित वर्मा और बंटी के साथ भिलाई पहुंचे और जामुल के बोगदा पुलिस के पास टोकेश के साथ मारपीट करते हुए उसका अपहरण उसे सुनसान एक खेत पर लेकर गए जहां उसे मारने की भी योजना थी। लेकिन युवक मौका पाकर वहां से भाग गया। पुलिस ने इस मामले में योजना बनाने वाली उसकी होने वाली मंगेतर हेमा कुमारी साहू,उसका प्रेमी दुर्गेश साहू और अमित वर्मा को नागपुर महाराष्ट्र से गिरफ्तार कर न्यायालय के समक्ष पेश कर दिया है।

