रायपुर। रायपुर रेंज के पुलिस महानिरीक्षक अमरेश कुमार मिश्रा ने आज रेंज के सभी जिलों के पुलिस अधीक्षकों और अधिकारियों के साथ अहम बैठक की। इस बैठक में रायपुर के वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक लाल उमेंद सिंह, महासमुंद के SSP आशुतोष सिंह, बलौदाबाजार की पुलिस अधीक्षक भावना गुप्ता, धमतरी के एसपी सूरज सिंह परिहार, गरियाबंद के एसपी निखिल राखेचा, अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक गरियाबंद जितेंद्र चंद्राकर और धमतरी के शैलेन्द्र पांडेय शामिल रहे।
बैठक में मिश्रा ने नवीन आपराधिक कानून के तहत सभी अनिवार्य प्रावधानों के पालन, तकनीकी दक्षता विकसित करने और कौशलपूर्ण विवेचना सुनिश्चित करने के निर्देश दिए। उन्होंने कहा कि संगठित अपराधों पर लगाम लगाने के लिए अपराध से अर्जित संपत्ति की जब्ती और पीड़ितों को मुआवजा देने की प्रक्रिया को तेज किया जाए।

