रायपुर। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने आज बाबा विश्वनाथ की नगरी काशी से छत्तीसगढ़ में महतारी वंदन योजना की शुरूआत करते हुए 70 लाख 12 हजार 417 महिलाओं के खाते में एक-एक हजार रूपए की प्रथम किश्त की राशि अंतरित की। महिलाओं के खाते में 655 करोड़ रुपए 57 लाख रुपए की राशि अंतरित की गई। प्रधानमंत्री ने कहा कि ये मोदी की गारंटी है हमारी माताओं-बहनों को छत्तीसगढ़ सरकार नियमित रूप से प्रति माह 1000 रूपए की राशि अंतरित करेगी। उन्होंने कहा कि मुख्यमंत्री श्री विष्णु देव साय और उनकी टीम ने इस योजना का जितनी तेजी से क्रियान्वयन किया है उसके लिए मैं उन्हें जितनी बधाई दूं, उतनी कम है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *