Jabalpur news: PM nrendra modi road show: पीएम नरेंद्र मोदी के रोड शो के दौरान हादसा होने से कई लोग घायल हो गये हैं। मध्य प्रदेश के जबलपुर में ये हादसा मंच टूटने की वजह से हुआ। कुल 10 लोग इस हादसे में घायल हुए हैं। इनमें बच्चे और महिलाएं शामिल हैं।
घायलों में पत्रकार भी शामिल हैं। रविवार को पीएम मोदी ने जबलपुर में रोड शो किया। रोड शो को देखने के लिए भारी संख्या में जनसैलाब उमड़ पड़ा।भारी भीड़ की वजह से मंच बीच से ही टूट गया।
जबलपुर में मेरे परिवारजनों ने कांग्रेस की जन-विरोधी राजनीति को काफी लंबे समय तक देखा है। वे @BJP4MP का हमेशा समर्थन करते रहे हैं। हमारी पार्टी ने भी संसद में जबलपुर के चौतरफा विकास की सदैव बात की है। हम आने वाले समय में भी इस पूरे क्षेत्र के विकास में कोई कोर-कसर नहीं छोड़ेंगे। pic.twitter.com/QnVG7zAXuX
— Narendra Modi (@narendramodi) April 7, 2024
बताया जा रहा है कि पीएम मोदी की एक झलक पाने के लिए जरूरत से ज्यादा लोग मंच पर चढ़ गए थे, जिसकी वजह से ये हादसा हुआ। इतना ही नहीं पुलिस के समझाने पर भी लोग नहीं मान रहे थे। हादसे में कुल 10 लोग घायल हो गए हैं। गनीमत है कि किसी को गंभीर चोट नहीं पहुंची है।
आज जबलपुर में रोड शो बेहद शानदार रहा! यहां के मेरे परिवारजनों का जोश और जुनून ये बता रहा है कि हमें तीसरे कार्यकाल का आशीर्वाद मिलने जा रहा है। बेहतर इंफ्रास्ट्रक्चर और सड़कों के साथ-साथ हमने यहां हर क्षेत्र में अभूतपूर्व कार्य किए हैं। इससे जबलपुर के विकास को नए पंख लगे हैं। pic.twitter.com/fwdWfYoaUZ
— Narendra Modi (@narendramodi) April 7, 2024
पीएम मोदी ने जबलपुर में कहा कि मेरे परिवारजनों ने कांग्रेस की जन-विरोधी राजनीति को काफी लंबे समय तक देखा है। वे बीजेपी का हमेशा समर्थन करते रहे हैं। हमारी पार्टी ने भी संसद में जबलपुर के चौतरफा विकास की सदैव बात की है। हम आने वाले समय में भी इस पूरे क्षेत्र के विकास में कोई कोर-कसर नहीं छोड़ेंगे।
Apr 7, 2024