weather Heat waveतेज धूप से लोग परेशान

Weather news update: नई दिल्ली। में पड़ रही तेज धूप से लोग परेशान हैं। चिलचिलाती गर्मी से लोग बेहाल हैं। ऐसे में मौसम विभाग ने कई राज्यों में हीटवेव को लेकर अलर्ट जारी किया है। उत्तर भारत के राज्यों में तापमान 35 डिग्री के पार पहुंच गया है। वहीं कुछ राज्यों में बारिश के आसार नजर आ रहे हैं।

मौसम विभाग के मुताबिक नागालैंड, मणिपुर, मिजोरम, त्रिपुरा, मध्य प्रदेश और छत्तीसगढ़ के कुछ हिस्सों में बिजली कड़कने के साथ बारिश हो सकती है। हवा तेज चल सकती है। अरुणाचल प्रदेश, ओडिशा, पूर्वी राजस्थान, केरल में भी बारिश हो सकती है। नागालैंड, मणिपुर, मिजोरम, त्रिपुरा, मध्य प्रदेश और छत्तीसगढ़ के कुछ हिस्सों में बिजली कड़कने के साथ बारिश हो सकती है। ओडिशा, झारखंड, बिहार, विदर्भ, कर्नाटक के उत्तरी हिस्से, तेलंगाना, रायलसीमा और तटीय आंध्र प्रदेश के लिए हीटवेव को लेकर अलर्ट जारी किया गया है। विभाग ने लोगों से गुजारिश कि है कि जरूरत पड़ने पर ही घरों से बाहर निकले।

छत्तीसगढ़ में मौसम का हाल
छत्तीसगढ़ में बढ़ती गर्मी के बीच राहत की खबर है। आगामी कुछ दिनों तक मौसम का मिजाज बदला रहेगा। आज रविवार को कुछ इलाकों में हल्की बारिश होने की संभावना है। साथ ही एक-दो जगहों पर गरज-चमक के साथ वज्रपात होने और अंधड़ चलने के साथ ओलावृष्टि की संभावना है। इसके बाद आठ अप्रैल को प्रदेश के कई इलाकों में गरज-चमक के साथ बारिश की संभावना है। इस साथ ही अंधड़ चलने की संभावना है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *