PM Narendra Modi road show Jabalpurजबलपुर में पीएम नरेंद्र मोदी का रोड शो

Jabalpur news: PM nrendra modi road show: पीएम नरेंद्र मोदी के रोड शो के दौरान हादसा होने से कई लोग घायल हो गये हैं। मध्य प्रदेश के जबलपुर में ये हादसा मंच टूटने की वजह से हुआ। कुल 10 लोग इस हादसे में घायल हुए हैं। इनमें बच्चे और महिलाएं शामिल हैं।

घायलों में पत्रकार भी शामिल हैं। रविवार को पीएम मोदी ने जबलपुर में रोड शो किया। रोड शो को देखने के लिए भारी संख्या में जनसैलाब उमड़ पड़ा।भारी भीड़ की वजह से मंच बीच से ही टूट गया।

बताया जा रहा है कि पीएम मोदी की एक झलक पाने के लिए जरूरत से ज्यादा लोग मंच पर चढ़ गए थे, जिसकी वजह से ये हादसा हुआ। इतना ही नहीं पुलिस के समझाने पर भी लोग नहीं मान रहे थे। हादसे में कुल 10 लोग घायल हो गए हैं। गनीमत है कि किसी को गंभीर चोट नहीं पहुंची है।

पीएम मोदी ने जबलपुर में कहा कि मेरे परिवारजनों ने कांग्रेस की जन-विरोधी राजनीति को काफी लंबे समय तक देखा है। वे बीजेपी का हमेशा समर्थन करते रहे हैं। हमारी पार्टी ने भी संसद में जबलपुर के चौतरफा विकास की सदैव बात की है। हम आने वाले समय में भी इस पूरे क्षेत्र के विकास में कोई कोर-कसर नहीं छोड़ेंगे।