sejbhar Hosseing bord colonyबंगाल हिंसा के विरोध में निकली रैली

रायपुर। Bengal Violence: बंगाल में हुए हिंदुओं के नरसंहार के विरोध में सेजबहार में निकली जनसुरक्षा आक्रोश रैली पश्चिम बंगाल में हाल ही में हुए हिंदुओं पर हुए हिंसक हमलों और नरसंहार की घटनाओं के विरोध में “जनसुरक्षा, आक्रोश रैली” का आयोजन किया जा रहा है। यह रैली दिनांक 20 अप्रैल 2025, रविवार को सायं 4 बजे से दुर्गा पूजा रंग मंच सूर्या गार्डन परिसर में प्रारंभ हुई औरकॉलोनी के मुख्य मार्ग से होते हुए राम मंदिर पहुंची जहां पर लोगों ने हनुमान चालीसा पाठ किया।

इस रैली का उद्देश्य केवल विरोध प्रकट करना नहीं, बल्कि समाज को एकजुट कर जनसुरक्षा के प्रति जनजागरूकता बढ़ाना रहा। इस मौके पर जिला उपाध्यक्ष संदीप यदु ने आत्मरक्षा के लिए प्रशिक्षण देने की बात कही।रैली में समाज के विभिन्न वर्गों से बड़ी संख्या में लोग शामिल होंगे। आयोजन के प्रमुख आयोजक “सर्व हिंदू समाज”, “हिन्दू युवा मंच” “हाउसिंग बोर्ड कॉलोनी की मातृ शक्ति”, “युवा शक्ति”, एवं “वरिष्ठ जन” हैं।

लोगों ने कहा -जनसुरक्षा हमारा अधिकार है और किसी भी प्रकार की हिंसा का विरोध करना हमारा कर्तव्य।