रायपुर। ManoharLal Khattar CG Visit: मुख्यमंत्री विष्णु देव साय से आज रविवार को मुख्यमंत्री निवास में केन्द्रीय आवास और शहरी विकास मंत्री मनोहर लाल खट्टर ने मुलाकात की। मुख्यमंत्री ने खट्टर का शॉल एवं प्रतीक चिन्ह नंदी भेंटकर अभिनंदन किया। इस अवसर पर विधानसभा अध्यक्ष डॉ. रमन सिंह, वन मंत्री श्री केदार कश्यप, विधायक श्री किरण सिंह देव उपस्थित रहे।
केन्द्रीय आवास मंत्री मनोहरलाल खट्टर ने की मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय से मुलाकात 