Dhurandhar 2 Movieबालीवु़ड मूवी 'धुरंधर द रिवेंज'

बालीवु़ड मूवी ‘धुरंधर द रिवेंज’ लगातार नए रिकॉर्ड बना रही है। 10वें दिन की कमाई में कई पुरानी फिल्मों को पीछे छोड़ दिया है। नौवें दिन इस फिल्म ने 700 करोड़ क्लब में एंट्री पायी थी। आदित्य धर निर्देशित फिल्म आज शनिवार को भी धमाल मचा रही है।

फिल्म ‘धुरधर 2’ ने शनिवार को दसवें दिन 62.85 करोड़ रुपये की कमाई की है। फिल्म का टोटल बॉक्स ऑफिस कलेक्शन अब 778.77 करोड़ रुपये हो चुका है। उम्मीद है कि जल्द ही यह 800 करोड़ क्लब में एंट्री लेगी। इस स्पाई एक्शन थ्रिलर का बजट ढाई सौ से तीन सौ करोड़ रुपये के करीब है। यह फिल्म बजट से दोगुनी कमाई करके ब्लॉकबस्टर का तमगा हासिल कर चुकी है।

बॉक्स ऑफिस पर 10वें दिन सबसे ज्यादा कमाई करने के मामले में आदित्य धर की ‘धुरंधर 2’ पहले पायदान पर आ गई है। पहले नंबर वन पर ‘धुरंधर’ थी, जिसका रिकॉर्ड आज ‘धुरंधर 2’ ने तोड़ दिया है। बीते वर्ष आई ‘धुरंधर’ ने रिलीज के 10वें दिन 58 करोड़ रुपये कमाए थे। इसके बाद ‘पुष्पा 2’, ‘बाहुबली 2’, ‘छावा’, ‘गदर 2’, ‘स्त्री 2’ और ‘दंगल’ जैसी फिल्मों का नाम है।

फिल्म ‘धुरंधर 2’ ने 19 मार्च को सिनेमाघरों में दस्तक दी। इसने पहले वीक 674.17 करोड़ रुपये का कलेक्शन किया। इसके बाद कल शुक्रवार को नौवें दिन ‘धुरंधर द रिवेंज’ ने 41.75 करोड़ रुपेय कमाए थे। आज आज शनिवार को इसकी कमाई में और भी ज्यादा इजाफा दर्ज हुआ है।

Mar 28, 2026 #Bollywood movie, #Box Office, #Dhurandhar 2 Movie