Comedian Vir Das apologizes to Badshahकॉमेडियन वीर दास ने बादशाह से मांगी माफी

मुंबई। Comedian Vir Das to Badshah: स्टैंडअप कॉमेडियन वीर दास एक बार फिर चर्चा में हैं। इस बार सोशल मीडिया पर शेयर किया गया एक बेहद दिलचस्प और मजेदार किस्सा चर्चा में है। हाल ही में एक फैन की छोटी-सी गलती ने ऐसा माहौल बना दिया कि खुद वीर दास को रैपर बादशाह से मजाकिया अंदाज में माफी मांगनी पड़ गई।

एक फैन ने वीर दास को डायरेक्ट मैसेज भेजकर बताया कि वो असल में बादशाह का कॉन्सर्ट देखने जाना चाहता था, लेकिन टिकट बुकिंग के दौरान गलती से वीर दास के शो की टिकट खरीद बैठा। ये पूरी घटना व्हाट्सऐप चैट के दौरान हुई गलतफहमी का नतीजा थी।

फैन ने अपने मैसेज में यह भी लिखा कि टिकट बुक होने के बाद उसे काफी देर तक समझ ही नहीं आया कि आखिर वह किसका शो देखने जा रहा है।इस दिलचस्प मैसेज का स्क्रीनशॉट वीर दास ने सोशल मीडिया पर शेयर करते हुए हल्के-फुल्के अंदाज में लिखा- मुझ पर आपस एहसान रह गया।’ यानी जैसे वह इस गलती के लिए मजाक-मजाक में बादशाह से माफी मांग रहे हों। यह पोस्ट सामने आते ही सोशल मीडिया पर वायरल हो गई और फैंस ने इसे खूब पसंद किया।

Mar 29, 2026 #Badshah, #bollywood, #bollywood news in hindi, #bollywood news latest, #bollywood news today, #bollywood news: bollywood news, #Comedian Vir Das, #hindi bollywood news, #news of bollywood, #top 10 bollywood news, #top 15 bollywood news, #Vir Das

Related News