रायपुर। Cg news: छत्तीसगढ़ की राजधानी रायपुर में फिर एक ढोंगी बाबा ने महिला से रेप किया है। दर्द ठीक करने के बहाने पाखंडी बाबा ने महिला से गंदी बात की। चावल देकर दूसरों का भविष्य बताने वाले कथावाचक पंडित नरेन्द्र नयन शास्त्री को महासमुंद पुलिस ने गिरफ्तार कर जेल भेज दिया।
महासमुंद जिले की बागबाहरा पुलिस ने पीड़िता के आवेदन पर यौन उत्पीड़न के आरोप में पंडित नरेन्द्र नयन शास्त्री को गिरफ्तार किया है। उस पर कई धाराओं के तहत केस दर्ज किया गया है। बताया जाता है कि बाबा राजधानी रायपुर के सिलयारी निवासी हैं। वह कथावाचक और ज्योतिषाचार्य के रूप में विख्यात है। पुलिस ने इस मामले को हाई प्रोफाइल होने का अंदेशा जताया है। हालांकि, पुलिस ने इस मामले में कुछ भी कहने से साफतौर पर इंकार कर रही है। मामले में जांच के बाद ही जानकारी देने की बात कही है।
इस पाखंडी बाबा को चावल वाले या चाय वाले बाबा के नाम से जाना जाता है। वह चावल और लाल फूल देकर लोगों का भविष्य बताता था। अब पुलिस की जाल में फंसकर उसका भविष्य खुद खतरे में है। 9 जून को बागबाहरा पुलिस रायपुर के सिलियरी पहुंची। उसे सिलियरी से हिरासत में लेकर पूछताछ करने के लिए बागबाहरा लेकर आई। जहां से उसे जेल भेज दिया गया। बताया जाता है कि सिलियरी में नरेंद्र शास्त्री का घर है और यहीं पर रहकर वह अपनी गतिविधियों को अंजाम देता था। वह ज्यादातर ग्रामीण क्षेत्रों में प्रवचन देता था।
पीड़िता का आरोप है कि वह दर्द से काफी परेशान थी। पाखंडी बाबा ने दर्द दूर करने के बहाने उसके साथ दुष्कर्म किया। बाबा यही तक नहीं रुका, उसने कई बार लाचार महिला के साथ दुष्कर्म किया। आरोपी बाबा पर एक ही महिला के साथ बार-बार दुष्कर्म करने को लेकर कई धाराओं में केस दर्ज किया गया है।
