chhattisgarh weather

CG Weather update: रायपुर। भारत समेत छत्तीसगढ़ में तेज धूप के साथ भीषण गर्मी से लोग परेशान हैं। तेज धूप चुभने लगी है। तापमान में भी लगातार बढ़ोतरी हो रही है। बुधवार को प्रदेश में मौसम शुष्क रहा। मई और जून में धूप और तपाएगी। सुबह से ही गर्म हवाएं चल रही हैं। दोपहर की वहीं सबसे गर्म तिल्दा इलाका रहा है।

मौसम एक्सपर्ट के अनुसार, एक द्रोणिका वायु का असांतत्य दक्षिण तमिलनाडु से लेकर आंतरिक कर्नाटक मराठवाड़ा होते हुए पूर्वी विदर्भ औसत समुद्र से 0.9 किलोमीटर की ऊंचाई पर स्थित है। साथ ही एक चक्रवाती परिसंचरण ओडिशा और आसपास के क्षेत्र में औसत समुद्र टल से 0.9 किमी ऊपर स्थित है। इसके प्रभाव से प्रदेश में आज मौसम शुष्क रहने की संभावना है। बीते दिन बुधवार को दिनभर तेज धूप रहा। वहीं प्रदेश के तापमान में लगातार बढ़ोतरी दर्ज की जा रही है।

मौसम विभाग के मुताबिक, छत्तीसगढ़ में अगले चार दिनों में अधिकतम तापमान में 1 से 2 डिग्री सेल्सियस तक बढ़ाने की संभावना है। वहीं मध्य छत्तीसगढ़ के जिलों में अधिकतम तापमान 39 डिग्री सेल्सियस से 41 डिग्री सेल्सियस के बीच रहने की संभावना है। मौसम एक्सपर्ट का कहना है कि आगमी दिनों में तापमान में और वृद्धि होगी। बीते सालों की तुलना में इस साल अप्रैल महीने में भारी गर्मी पड़ने की संभावना है। आगामी मई और जून महीना अप्रैल माह के तुलना में ज्यादा गर्म रहेगा।

प्रदेश में सबसे गर्म इलाका तिल्दा रहा है। यहां सर्वाधिक अधिकतम तापमान 42.6 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया है। वहीं सबसे कम न्यूनतम तापमान 17 डिग्री सेल्सियस बलरामपुर में दर्ज किया गया है। प्रदेश में अधिकतम तापमान सामान्य से ज्यादा रहा है। रायपुर में बुधवार अधिकतम तापमान 40.5 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया है। न्यूनतम तापमान 25.7 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया है। वहीं आज सुबह से ही तेज धूप है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *