naxalites newsमहिला नक्सली डोडी लक्खे उर्फ माड़वी

Dantewada police naxali encounter: दंतेवाड़ा। छत्तीसगढ़ के दंतेवाड़ा में सुरक्षाबलों को बड़ी सफलता मिली है। पुलिस ने मुठभेड़ में दो नक्सलियों को ढेर कर दिया है।

जिले के थाना किरंदुल पुरंगेल गमपुर के जंगल में हाथियारबंद नक्सलियों की मौजूदगी की जानकारी पर डीआरजी, बस्तर फाइटर्स  दंतेवाड़ा और सीआरपीएफ 111, 230, 231 बटालियन की यंग प्लाटून की संयुक्त टीम को मिलने पर टीम सर्चिंग पर निकली। अभियान के दौरान थाना किरंदुल अंतर्गत पुरंगेल व गमपुर  के जंगल पहाड़ी के बीच पूर्व से एम्बुश लगाकर बैठे नक्सलियों ने पुलिस पार्टी पर अंधाधुंध फायरिंग की। इस पर पुलिस ने भी जवाबी फायरिंग की।

पुलिस पार्टी को भारी पड़ता देख नक्सली जंगल और झाड़ी की आड़ लेकर भाग निकले। बाद में पुलिस पार्टी ने सर्च करने पर एक पुरुष नक्सली और एक महिला नक्सली का शव बरामद किया है। मारे गये महिला नक्सली की पहचान डोडी लक्खे उर्फ माड़वी लक्खे मिलिट्री प्लाटून नंबर 24 सदस्य केरलापाल KAMS अध्यक्ष/ एसीएम (एरिया कमेटी सदस्य) के रूप में हुई है। उक्त नक्सलियों के ऊपर शासन ने 5 लाख रुपये का ईनाम घोषित किया था। मारी गई महिला नक्सली विभिन्न नक्सली घटनाओं में शामिल थी। उसके विरुद्ध जिला दंतेवाड़ा एवं सुकमा में कुल 5 अपराध दर्ज हैं। दूसरे  पुरुष नक्सली की पहचान लच्छू निवासी गमपुर पद गमपुर ग्राम जनताना सरकार अध्यक्ष के रूप में की गई है।

शासन ने उस पर एक लाख रुपये का इनाम घोषित किया है । जिस पर थाना किरंदुल में एक अपराध दर्ज है। मुठभेड़ में कई और नक्सलियों की घायल होने की खबर सामने आ रही है। फिलहाल, पुलिस ने सर्चिग तेज कर दी है। पुलिस ने बताया कि 18 मार्च को दंतेवाड़ा और बीजापुर के सीमावर्ती क्षेत्र में थाना किरंदुल क्षेत्रान्तर्गत पुरंगेल गमपुर के जंगल में सशस्त्र माओवादियों की उपस्थिति की सूचना मिली थी। इस संबंध में पुलिस ने आज बुधवार को मीडिया को जानकारी दी।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *